देश का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल आज सुबह 10 बजे से फ्री हो जाएगा। बढ़ती दरों के खिलाफ किसान आज प्रदर्शन करेंगे। भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने 10 जून को एनएचएआई को चेतावनी दी थी कि अगर शनिवार तक लाडोवाल टोल प्लाजा की पुरानी दरें लागू नहीं की गईं तो रविवार को इसे पूरी तरह से फ्री कर दिया जाएगा।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन पंजाब के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने बताया कि रविवार को भारतीय किसान यूनियन की कई जत्थेबंदियों के सहयोग के साथ टोल प्लाजा पर अनिश्चित काल के लिए धरना लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा ने पिछले कई दिनों से टोल रेट में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है । जो लोग लाडोवाल टोल प्लाजा के आसपास रहते हैं उनको 150 रुपए महीने की जगह अब 340 महीने के पास के देने पड़ रहे हैं।
किसानों ने NHAI को दिया अल्टीमेटम
साथ ही इन नेताओं ने सोशल मीडिया पर ये अल्टीमेटम जारी किया है की एक साल में तीसरी बार टोल दरें बढ़ाई गई हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के NH-44 पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर इस समय राज्य का सबसे महंगा रोड टैक्स वसूला जा रहा है। इस महंगे टोल प्लाजा को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।
फ्री में निकाले जाएंगे लोगों के वाहन
इसके बावजूद एनएचएआई हर साल दरें घटाने की बजाय बढ़ा रहा है। लेकिन अब भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने इसका विरोध करते हुए NHAI को रेट कम करने का अल्टीमेटम दिया है। अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा कि यदि टोल दरें कम नहीं की गईं तो रविवार को पूर्ण धरना देकर लोगों के वाहन मुफ्त निकाले जाएंगे।