खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अलग विभागों के नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस अवसर पर बात करते हुए सीएम मान ने नवनियुक्त उम्मीदवारों और उनके परिवारों को बधाई थी। उन्होंने उम्मीदवारों से यह भी कहा कि इसे आखिरी नौकरी न समझें और आगे की तैयारी के लिए और पढ़ाई करें। सरकार आपको सही माहौल देगी। चंडीगढ़ में सीएम मान ने 257 पत्र बांटें।
मीटिंग में लिए गए अहम फैसले
सीएम मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने हमारे युवाओं को बेरोजगारी की ओर धकेला और उनके साथ विश्वासघात किया। हम अपने युवाओं को रोजगार देकर पंजाब को उनके सपनों को पंजाब बना रहे हैं। कैबिनेट मीटिंग के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए गए हैं। पंजाब लेबर वेलफेयर एक्ट में भी संशोधन किया गया है। पंजाब की जेलों में 500 नए पदों पर भर्ती की जाएगी। फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट अब 3 साल के लिए वैध हैं। मीटिंग में पंजाब के उद्योग और रोजगार को लेकर भी बड़े फैसले लिए गए हैं।
वित्त मंत्री ने कही ये बात
वहीं इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि रोजगार, आवास और उद्योगों को लेकर भी फैसले लिए गए हैं। फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट पहले एक साल के लिए जारी किया जाता था। अब यह सर्टिफिकेट तीन साल या उससे ज्यादा समय के लिए वैध होगा। इससे उद्योग जगत को बड़ी राहत मिलेगी। पंजाब श्रम कल्याण अधिनियम 1965 में संशोधन किया गया है। इसके अलावा पी.आर.टी.पी.डी अधिनियम में भी संशोधन किया गया है। पहले मुख्यमंत्री सभी गमाडा शहरी विकास प्राधिकरण आदि के चेयरमैन होते थे लेकिन इसमें बदलाव किया गया है और चेयरमैन की शक्ति मुख्य सचिव को दी गई है। पंजाब की जेलों में सहायक अधीक्षक मैट्रेन आदि के 500 नए पद बहाल किए गए हैं।