पंजाब के कई जिलों मौसम सुहावना हो गया है। अमृतसर में बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं शहरवासियों के चेहरों पर मौसम को लेकर काफी खुशी दिखाई दी। तेज हवाओं के साथ पेड़-पौधे भी झूमते दिख रहे है। जालंधर जिले में भी तेज हवाएं चलकी देखने को मिल रही है। जहां चिलचिलाती गर्मी से लोगों का बुरा हाल था और घरों में ही रहने की सलाह थी अब इस गर्मी से राहत मिलती दिख रही है।
शहरवासियों की अपील ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए
अमृतसर गुरुनगरी में तेज बारिश हो रही है। इस बारे में बात करते हुए शहर निवासियों ने कहा कि आज बादल छाए हुए थे, उसके बाद बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया है, जिससे पिछले कुछ दिनों से चल रही गर्मी की याद आ गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें शहर में अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है, अगर पेड़ लगेंगे तो हमारा पर्यावरण भी खुशहाल रहेगा और पानी की कमी से भी काफी राहत मिलेगी।
लोगों ने कहा कि हमें कुदरत से छेड़ छाड़ नहीं करनी चाहिए। जैसे बीजोगे वैसा ही फल पाओगें। लोगों ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को बचाया जा सकें। पंजाब में हालात सामान्य होते दिख रहे हैं। लू से भी राहत मिलेगी, वहीं तापमान भी 40 डिग्री या उससे नीचे पहुंच सकता है।
जानें पंजाब के शहरों का तापमान
अमृतसर- बीते मंगलवार शाम अमृतसर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक है। वहीं आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया।
जालंधर- शहर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते दिन से 1.1 डिग्री कम था।
पटियाला- शहर का अधिकतम तापमान बीते दिन 43.8 डिग्री आंका गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया।
लुधियाना- शहर का बीते दिन अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। हो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक आंका गया गया। न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया।
मोहाली- शहर का अधिकतम तापमान बीते दिन 42.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया।
25 जून के बाद पंजाब पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में मानसून 25 से 30 जून के बीच दस्तक दे सकता है। मध्य भारत गुजरात की तरफ मानसून सामान्य स्थिति से बढ़ रहा है, लेकिन मध्य व नार्थ-ईस्ट राज्यों की बात करें तो वहां मानसून की रफ्तार काफी धीमी है। आने वाले समय में मानसून अपनी सामान्य स्थिति में आता है तो पंजाब में 25 से 30 जून के बीच दस्तक दे सकता है।