ब्राजील में इमरजैंसी लैंडिंग के वक्त एक बस से टकरा गया। जिस वजह से भीषण आग लग गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक लैंडिंग के बाद प्लेन एक बस से जा टकराया। इसके बाद प्लेन में आग लग गई जिसमें 2 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं बस में बैठी एक महिला प्लेन के मलबे से टकराने की वजह से गंभीर तौर पर घायल हो गई है। इसके अलावा एक बाइक सवार शख्स में मलबे की चपेट में आने से गंभीर तौर पर घायल है।
प्लेन साउथ रियो ग्रांडे से डो सुल जा रहा था। प्लेन टेकऑफ के बाद 5 किमी दूरी भी तय नहीं कर पाया। विमान को इमरजेंसी लैंडिंग की जरुरत क्यों पड़ी अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।