ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने एक बार फिर से भारत को परमाणु बम की गिदड़भभकी दी है। सिंधू जल संधि स्थगित होने पर मुनीर ने भारत पर 10 मिसाइलों से हमला करके तबाह करने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने कश्मीर पर मुद्दे का भी राग अलापा और कहा कि कश्मीर हमारे गले की नस था, है और रहेगा। हमें इसे कभी नहीं भूलेंगे।
अगर डूबे तो आधी दुनिया को भी ले जाएंगे
अमेरिकी दौरे पर गए मुनीर ने कहा कि भारत के सिंधू जल स्थगित करने के फैसले 25 करोड़ लोगों पर भूखमरी का खतरा पैदा हो सकता है। हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं और अगर हमें लगता है कि हम डूब रहे हैं तो हम अपने साथ आधी दुनिया को भी साथ ले जाएंगे।
कश्मीर भारत का आतंरिक मामला नहीं
वहीं उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान के ‘गले की नस’ बताया है। मुनीर ने कहा कि कश्मीर हमारी गले की नस था, है और रहेगा। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे। कश्मीर, भारत का आंतरिक मसला नहीं है, बल्कि एक अधूरा अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है।