नवांशहर में आज बंसत पंचमी पर पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए एक पेड़ देश के नाम अभियान की पोधा लगा शुरुआत की गई। ये पर्यावरण को बचाने के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए ये अभियान चलाया गया है।
घर-घर चलाया जाएगा नर्सरी अभियान
वहीं एक पेड़ देश के नाम अभियान समिति के जिला प्रधान वरुण जैन ने बताया कि इस अभियान का आरम्भ 14 फरवरी से बसंत पंचमी से किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में जहां पौधारोपण किया जाएगा वहीं तीन महीने घर-घर नर्सरी अभियान चलाकर बीजारोपण से वृक्षारोपण के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
नारीशक्ति को प्रेरित किया जाएगा
इस अभियान के तहत नारीशक्ति को प्रेरित कर घरों में पौधे बीजों से और कलम से त्यार करने का बताया जाएगा। दूसरे चरण में तीन महीनों में एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से साइकिल रैली के जरिए पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाएं जाएंगे।
तीसरे चरण में तीन महीने के लिए मंदिर, आश्रम, गोशाला आदि धार्मिक संस्थानों द्वारा रिलीजियस गार्डन्स बनाने का आग्रह किया जाएगा।
चौथे चरण में तीन महीने तक स्वयं सेवी संस्थाओं को इस अभियान में जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि जन जन के हृदय में पर्यावरण संरक्षण की भावना का बीजारोपण करना इस अभियान का उद्देशय है।
साल भर चलने वाले इस अभियान में हर व्यक्ति का सहयोग हो, इसके लिए अलग अलग प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आज जिले में कई स्थानों पर इस अभियान के अंतरर्गत पौधे लगाए जा रहे है। अभियान की शुरुआत में आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के जनरल सैक्रेटरी प्रेम भरद्वाज ने एक पेड़ देश के नाम डीएएन कॉलेज में लगाया और उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों की पूजा इसलिए की जाती है वह हमें प्राण वायु देते है और हमारी सुरक्षा करते है।
अभियान से जुड़ने व देश की सेवा करने का दिया संदेश
उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि एक पेड़ देश के नाम अभियान की शुरुआत हमारे आर्य संसथान डीएएन कॉलेज से हो रही है। उन्होंने सभी आर्य संस्थाओं के स्टाफ और स्टूडेंट्स से कहा कि पूरा साल पौधरोपण करे और लगाए गए पौधों की संभाल करें। उन्होंने सभी को इस अभियान से जुड़ कर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
इस अभियान की शुरूआत में आर्य समाज नवांशहर के कार्यकारी प्रधान विनोद भरद्वाज, वरिंदर सरीन, ललित शर्मा, मीना भरद्वाज, मिनाक्षी शर्मा, जिया लाल शर्मा, सुशील पूरी, अक्षय तेजपाल,मनोज कण्डा, प्रिंसिपल करुणा ओबेरॉय, प्रोफेसर रजनी, प्रोफेसर विकास तेजी, प्रोफेसर मीनाक्षी ग्रोवर, प्रोफेसर कविता, प्रोफेसर रमनदीप कौर, प्रोफेसर संजय चंदवानी, जसविंदर सिंह, सहित कॉलेज के स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।