पंजाब में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। वही तापमान की बात करे तो पंजाब में तापमान 46.1°C क्रॉस कर गया है। वही इसी बीच मौसम विभाग ने 14 जून को पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान जो है गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।
वही आज हीटवेव को लेकर पंजाब के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
तापमान हुआ 46 डिग्री के पार
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान लुधियाना के समराला में 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ में 43.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 44.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 44.2 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की चेतावनी दी है। खासकर अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा और बरनाला में गर्मी और गर्म रातों का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है।