ख़बरिस्तान नेटवर्क : महाराष्ट्र के ठाणे में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में ट्रेन से गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा दीवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच हुआ। मिली जानकारी के अनुसार 10 से 12 यात्रियों के गिरने की खबर है। इस हादसे का कारण ट्रेन में अत्यधिक भीड़ माना जा रहा है।
फिलहाल रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है।