web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

लो बीपी के मरीज अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय , मिलेगी राहत


लो बीपी के मरीज अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय
10/5/2023 1:31:48 PM         Raj        Low BP , low blood pressure, Low BP Remedy, How To Control Low Blood Pressure, Ayurvedic Remedy In Low BP             

जब भी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर हाई होता है तो जान को अधिक खतरा होता है। इतना ही नहीं ब्लड प्रेशर हाई होने से शरीर कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता है। ठीक उसी तरह से ब्लड प्रेशर लो होना भी स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है। अनियमित जीवनशैली और अनियमित खानपान के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां खड़ी होने लगती है। अक्सर लोग लो ब्लड प्रेशर के कारण बेहोश और चक्कर आने की समस्या होती है, ऐसे में कोई भी घबराहट में आ जाता है। लो ब्लड प्रेशर के कारण अक्सर लोग उन चीजों का सेवन करने की कोशिश करते हैं जो उनका ब्लड प्रेशर बढ़ाने में उनकी मदद कर सके। लेकिन कुछ लोगों को इसकी सही जानकारी न होने के कारण इस समस्या से छुटकारा पाने में असमर्थ होते हैं। वैसे तो लो ब्लड प्रेशर के मरीज को दवाओं के सहारे उनकी बीपी कंट्रोल में किया जा सकता है, लेकिन जिन लोगों के पास दवाओं का साधन नहीं है उन लोगों के लिए ये स्थिति गंभीर भी हो सकती है। 

 

बीपी लो होने से चक्कर क्यों आता है

 

बीपी लो का मतलब है कि इसकी रीडिंग हमेशा दो संख्या में आती है। ऊपर सिस्टोलिक प्रेशर दिखती है जो धमनियों में प्रेशर का माप बताता है, जिसके कारण दिल धड़कता है और उसमें खून भर जाता है। निचली संख्या डायस्टोलिक प्रेशर को मापती है।  जब दिल की धड़कन को आराम मिलता है तो धमनियों का दबाव बढ़ता है। आपको बता दें कि एक स्वस्थ व्यक्ति का नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80mm एचजी होता है। अगर इस रेंज से आगे पीछे कुछ होता है, तो ब्लड प्रेशर लो या हाई होता है।  अगर किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 90/60 mm Hg से नीचे हो जाए तो इसे लो ब्लड प्रेशर या हाइपोटेंशन कहते हैं। वहीं अगर नार्मल रेंज से हाई हो जाता है तो उसे हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि सेहत तभी चुस्त- दुरुस्त बनी रह सकती है जब ब्लड प्रेशर नॉर्मल हो। 

 

ब्लड प्रेशर कम होने पर शरीर के दूसरे बॉडी पार्ट तक ठीक से ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं। लो ब्लड प्रेशर के कारण शरीर को झटका लग सकता है,जिसके कारण दिमाग में सही मात्रा में खून नहीं पहुंच पाती है और चक्कर आने लगता है। इसे पोस्टुरल हाइपोटेंशन कहा जाता है।  

 

आयुर्वेदिक उपाय - 

 

अगर आप आफना बीपी सामान्य रखना चाहते हैं तो इसके लिए एक ग्लास में नॉर्मल पानी में लें। इसमें 1/2 चम्मच हिमालयन नमक यानी रॉक साल्ट मिलाकर पिएं। इससे आपका ब्लड प्रेशर सामान्य रहेगा। अगर आपका बीपी लो हो गया है तो इस तरह नमक वाला पानी पीने से इसमें तुरंत राहत मिलेगी। आयुर्वेद के अनुसार, हिमालयन नमक सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। ये नमक आपके वात, पित्त और सीने में जमा कफ के दोषों को दूर करता है। 

 

बता दें, हिमालयन यानी सेंधा नमक में पोटैशियम की पार्याप्त मात्रा होती है, जिसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल किया जा सकता ।

 

अन्य उपाय - 

 

खूब पानी पिएं

 

शरीर में पानी की सही मात्रा बनाएं रखना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो कई तरह की समस्याएं पैदा होनी शुरू हो जाती है। ऐसे ही शरीर में पानी की कमी के कारण भी आपका बीपी लो हो सकता है। जिसकी वजह से आपको बाहर धूप में जल्दी चक्कर आ सकते हैं और आप बेहोश हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको नियमित रूप से पानी पीना चाहिए। आप चाहें तो नींबू पानी भी पी सकते हैं। 

 

कॉफी और चाय

 

लो ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पाने का सबसे बेहतर तरीका है कि आप कॉफी और चाय का सेवन करें। इससे आपको चक्कर आना और बेहोश होना जैसी समस्या नहीं होगी। आप चाय-कॉफी के अलावा कैफीनयुक्त आहार ले सकते हैं। 

 

किशमिश लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अच्छा

 

किशमिश भी लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है। किशमिश का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आप रात को 4-5 किशमिश पानी में भीगो कर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसका पानी भी पी सकते हैं। ये आपके बीपी को नियंत्रित रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। 

'Low BP','low blood pressure','Low BP Remedy','How To Control Low Blood Pressure','Ayurvedic Remedy In Low BP'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • लो बीपी के मरीज अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

    लो बीपी के मरीज अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय , मिलेगी राहत

Recent Post

  • पंजाब में थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिए,

    पंजाब में थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिए, यूनियन ने इस दिन हड़ताल का किया ऐलान

  • थाईलैंड की कोर्ट ने देश की पीएम शिनावात्रा को किया सस्पेंड,

    थाईलैंड की कोर्ट ने देश की पीएम शिनावात्रा को किया सस्पेंड, सेना कमांडर की आलोचना की थी

  • यूपी में तेज रफ्तार कार होटल में जा घुसी,

    यूपी में तेज रफ्तार कार होटल में जा घुसी, गर्लफ्रैंड का बर्थडे मनाने आए बॉयफ्रैंड की मौ'त, देखें Video

  • बिक्रम मजीठिया के ऑफिस के बाहर पुलिस की भारी फोर्स तैनात,

    बिक्रम मजीठिया के ऑफिस के बाहर पुलिस की भारी फोर्स तैनात, पत्नी गनीव कौर मौके पर पहुंची

  • पालतू कुत्ता रखने के लिए लाइसेंस जरूरी!

    पालतू कुत्ता रखने के लिए लाइसेंस जरूरी! नगर निगम का नया आदेश, 10 पड़ोसियों की लेनी होगी Permission

  • RBI ने जारी किए हैरान कर देने वाले आंकड़े,

    RBI ने जारी किए हैरान कर देने वाले आंकड़े, NRI ने भारत में भेजे इतने बिलियन डॉलर

  • पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की तैयारी!

    पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

  • ट्रेन का सफर महंगा, पुरानी गाड़ियों पर पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा,

    ट्रेन का सफर महंगा, पुरानी गाड़ियों पर पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा, जानें इस महीने हुए कौन से बड़े बदलाव

  • बिक्रम मजीठिया के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड,

    बिक्रम मजीठिया के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, NCB भी पूछताछ की तैयारी में

  •  पंजाब के 11 जिलों में Flash Floods का अलर्ट,

    पंजाब के 11 जिलों में Flash Floods का अलर्ट, सोच समझकर घर से निकलें बाहर

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY