पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। लिस्ट में नौ उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की सात और पश्चिम बंगाल आसनसोल और चंडीगढ़ सीट शामिल है। बीजेपी ने चंडीगढ़ से वर्तमान सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया है। उनकी जगह संजय टंडन को अपना प्रत्याशी बनाया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दसवीं लिस्ट जारी की। इसमें संजय टंडन को चंडीगढ़ सीट से टिकट दिया गया है। लिस्ट में यूपी और पश्चिम बंगाल की सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। बता दें कि संजय टंडन चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। उन्हें मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश का सह प्रभार दिया गया है।