जालंधर में आज कर्नाटक पुलिस की तरफ़ से रेड की गई। यह रेड कर्नाटक में पिछले महीने 16 जनवरी को बिंदर एरिया में 93 लाख रुपए से भरी कैश वैन लूटने के मामले में की गई है। इस दौरान कर्नाटक पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई पुलिस
बता दें कि आरोपी को गिरफ्तार कर कर्नाटक पुलिस अपने साथ ले गई है। ये रेड थाना डिवीजन नंबर-1 के एरिया में पड़ते डीएवी कॉलेज की नहर के पास की गई थी। पहले एक घर के अंदर युवक से पूछताछ की और फिर पुलिस उक्त युवक को अपने साथ ले गई। रेड के दौरान जालंधर सिटी पुलिस की एक टीम भी गई थी।
जाने पूरा मामला
16 जनवरी को बिहार के रहने वाले आलोक कुमार उर्फ आशुतोष और अमन कुमार ने एक साथ मिलकर कर्नाटक में SBI बैंक की कैश वैन को लूट के लिए घेर कर मिर्ची पाउडर आंख में झोंक दिया और फायरिंग शुरू कर दी। इस सारे घटनाक्रम में एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। वहीं, दूसरा व्यक्ति घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुआ था।
वारदात के बाद से पुलिस आरोपियों के पीछे लगी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने जालंधर में रेड कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। फिलहाल अभी पता नहीं चल पाया है कि उक्त आरोपी वारदात में शामिल था या नहीं।