पंजाब में बुधवार 1 मई 2024 को सरकारी छुट्टी रहेगी।इस दिन पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और अन्य व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी। दरअसल, 1 मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरकार ने इस दिन को साल 2024 की सरकारी छुट्टियों की सूची में शामिल किया है।

मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से हर साल दुनियाभर में मजदूर दिवस मनाया जाता है। मजदूरों के नाम समर्पित यह दिन 1 मई है। मजदूर दिवस को लेबर डे, श्रमिक दिवस या मई डे के नाम से भी जाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है। वहीं पहली बार मजदूर दिवस 1889 में मनाने का फैसला लिया गया।