हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनी है। आज नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ ली। वह दूसरी बार सीएम बने है। वहीं समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम भी पहुंचे थे।
बता दें कि पंचकुला के सेक्टर 5 के दशहरा ग्राउंड में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। साथ ही 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। जिनमें 5 नए मंत्री बनाए गए हैं। बनाए गए मंत्रियों में अनिल विज, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और कृष्ण बेदी दूसरी बार मंत्री बने हैं।
इसके अलावा रणबीर गंगवा पिछली BJP सरकार में डिप्टी स्पीकर थे। नए चेहरों में अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति चौधरी और गौरव गौतम पहली बार मंत्री बने हैं।
कैबिनेट में जातीय समीकरणों का ध्यान
नायब सिंह सैनी कैबिनेट को जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर बैलेंस किया गया है: कैबिनेट में 2 दलित, 2 ब्राह्मण 2 जाट, 4 ओबीसी एक राजपूत और एक पंजाबी और एक बनिया पंजाबी होंगे।
- पंजाबी: अनिल विज
- दलित: कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण कुमार बेदी
- ब्राह्मण: अरविंद शर्मा, गौरव गौतम
- जाट: श्रुति चौधरी, महिपाल ढांडा
- ओबीसी: राव नरबीर सिंह, आरती राव, रणबीर सिंह गंगवा, राजेश नागर गुरजकर
- बनिया: विपुल गोयल
- राजपूत: श्याम सिंह राणा