पंजाब में 31 मार्च सोमवार को सरकारी छुट्टी रहेगी। सोमवार को पंजाब भर में सार्वजनिक अवकाश घोषणा किया गया है। राज्य सरकार ने 31 मार्च सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार होने के कारण अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और अन्य व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी।
ईद-उल-फितर सोमवार को है और रविवार 30 मार्च को अवकाश है। इसके चलते राज्य में लगातार 2 दिन सरकारी अवकाश रहेगा।
ईद-उल-फितर 2025 का महत्व
इस्लाम धर्म में ईद का विशेष महत्व है। इसे रोजे के समाप्त होने के प्रतीक के रूप में मनाते हैं। इस दिन सुबह नमाज अदा करने के साथ अल्लाह को शुक्रिया अदा करते हैं। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। साथ ही इस दिन अलग अलग व्यंजनों के साथ मीठी सेवइयां बनाया जाता है।