मोहाली के फेज 2 स्थित एक जिम के मालिक विक्की पर आज सुबह करीब 4:50 बजे बाइक सवार हमलावरों ने 5 गोलियां चलाईं। हमले में विक्की गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है और बाइक सवार हमलावर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जिम मालिक पर 5 राउंड फायरिंग
जानकारी के अनुसार बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की। इसमें विक्की को 4 गोलियां लगी। चारों गोलियां टांगों पर लगी हैं।विक्की अपनी कार में लेटे हुए थे, तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाईं। जिसके बाद मार्केट फेज-2 थाने के चौकीदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फेज-1 थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोलियां किसने चलाईं।
प्रत्यक्षदर्शी संदीप सिंह ने बताया कि घटना सुबह 4:50 से 5 बजे के बीच हुई। हम अपना काम कर रहे थे, तभी हमें आवाजें सुनाई दीं। ऐसा लगा जैसे पटाखे फूट रहे हों, लेकिन तभी एक लड़का बाहर आया और उसने बताया कि गोलियां चल रही हैं।
सीसीटीवी कैमरों की जाच की जा रही
जब वे वहा पहुचे तो देखा कि घायल युवक पड़ा है, उसके पैरों से खून बह रहा है। जिम में आए लड़के उसे अस्पताल ले गए। मौके पर पहुचे एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि घायल युवक अस्पताल में है। सीसीटीवी कैमरों की जाच की जा रही है।