लुधियाना में Alley Green मैरिज पैलेस में देर शाम शादी समारोह में फायरिंग हुई है। गोली डीजे पर गाना बदलने को लेकर चली है। गोली लगने से लड़की पक्ष से एक युवक घायल हुआ है। घायल को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
पक्खोवाल नजदीक गांव लितरां से पैलेस में बारात आई थी। इस दौरान कुछ युवकों ने शराब पी हुई थी। नाचते वक्त युवकों की डीजे पर गाना बदलने को लेकर कहासुनी हुई। गुस्से में एक युवक ने फायरिंग कर दी। एक गोली गुरसेवक उर्फ विक्की के सीने पर लगी है।
कुछ गोलियां पैलेस की छत्त पर भी लगी हैं। घायल को लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। पुलिस मैरिज पैलेस के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। पैलेस के बाहर लोगों की भीड़ जमा है। पुलिस जांच कर रही है।