पंजाब के मानसा जिले के अहमदपुर गांव में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यहां अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और एक वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
देवर-भाभी का मर्डर
ये दोनों बुजुर्ग पड़ोसी थे और रिश्ते में देवर-भाभी लगते थे। फिलहाल इस मामले में थाना सिटी बुढलाडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान जागीर सिंह (62) और रंजीत कौर (60) के रूप में हुई है।
इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।