देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के हक में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं। उनकी रैली पीएपी ग्राउंड में होने जा रही है। भाजपा जालंधर सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है।
इसी बीच एक बड़ी खबर यह भी आ रही है कि पीएम मोदी रिंकू के हक में शहर और देहात के कुछ बड़े कदावर नेताओं को भाजपा में शामिल करवा सकती है। पटियाला में भी वीरवार को एक पूर्व विधायक ने भाजपा का कमल थाम लिया है।
कांग्रेस और आप नेताओं के नाम की चर्चा
शहर में मोदी के आने से पहले ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कुछ कदावर नेता भाजपा नेताओं के साथ संपर्क में हैं। उनको भाजपा में शामिल करवाने की बात चल रही है।
इन नेताओं के नामों को लेकर कुछ समय पहले भी हवाएं चली थीं। अब दोबारा से इनके नामों का जिक्र हो रहा है। इन बड़े नेताओं के आने से भाजपा को शहर और देहात की सीटों पर खासी मजबूती मिलेगी। यह कदावर नेता शहर के मास को अपनी तरफ से खींचने का दम रखते हैं। इन कदावर नेताओं के भाजपा में आने से चुनाव की रूपरेखा ही बदल जाएगी।
मोदी की रैली से मिलेगा रिंकू को बूस्ट
कांग्रेस के तेजतर्रार नेता सुशील रिंकू ने आम आदमी पार्टी से लोकसभा का उपचुनाव जीतने और आप की टिकट छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया था। भाजपा ने रिंकू को जालंधर सीट से प्रत्याशी भी बनाया है।
अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुशील रिंकू के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए शुक्रवार को जालंधर पहुंच रहे हैं। मोदी के आने से सुशील रिंकू को बड़ा बूस्ट मिलेगा। रिंकू इस समय कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ त्रिकोणिय मुकाबले में हैं। मोदी के आने के बाद रिंकू जीत की तरफ अग्रसर होंगे।