पंजाब में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के नए अपडेट के मुताबिक अगले कुछ दिनों में राज्य में ठंड का असर बढ़ना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और 27 तारीख के बाद मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ेगी और बारिश की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने के संकेत दिये हैं। साथ ही कहा कि दक्षिण पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण भारत तक भारी बारिश होने की संभावना है। इस चक्रवात के 24 से 26 अक्टूबर के बीच तट से टकराने की संभावना है।
पंजाब में 27 के बाद मौसम बदल जायेगा। इसके बाद ठंड भी बढ़ेगी। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 37.09 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही पराली जलाने से भी हवा प्रदूषित होने लगी है।
पंजाब के प्रमुख शहरों में दर्ज किया गया तापमान
अमृतसर- शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.06 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा।
जालंधर - शुक्रवार शाम को तापमान 34.05 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20 से 33 डिग्री के बीच रहेगा।
पटियाला- शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
लुधियाना- शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया गया, आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली
वहीं दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। साथ ही यमुना नदी भी प्रदूषित हो रही है। शनिवार सुबह दिल्ली के कई इलाके धुंध की चादर में लिपटे हुए नजर आए । ताजा वीडियो कालिंदी कुंज का है, जहां पानी पर झाग ही झाग नजर आ रहा है। देखने में यह साबुन के झाग जैसा लग सकता है, लेकिन वास्तव में यह यमुना नदी है। देखने से साफ है कि यमुना प्रदूषण की चपेट में आ गई है। वीडियो में दूर से देखने पर सिर्फ सफेद झाग ही नजर आ रहा है। देखने में यह किसी बर्फीली जगह जैसा लगता है, लेकिन यह नजारा दिल्ली के कालिंदी कुंज का है।
कई इलाकों में AQI 300 के पार भी पहुंच गया है। दिल्ली के आनंद विहार, अक्षरधाम और इसके आसपास के इलाकों में AQI 334 के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।
22 अक्टूबर को 8 जिलों में बारिश-बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में दिलाली से पहले ठंड शुरू होगी। 3 दिन बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इससे 22 अक्टूबर को चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, मंडी, शिमला व सिरमौर जिला के अधिक ऊंचे क्षेत्रों हल्की बर्फबारी व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश हो सकती है।