बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को हाल ही में फिर से धमकियां मिली हैं। इसके बाद वह सुरक्षा को लेकर और सतर्क हो गए हैं। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक ताजा धमकी मिली है, जिसमें अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इस धमकी के बाद सलमान खान ने दुबई से करीब 2 करोड़ रुपये की बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी मंगाई है।
जानिए क्या है इसकी खासियत
सलमान खान को हाल ही में बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी के साथ देखा गया है। यह कोई आम SUV नहीं है बल्कि यह बेहद स्ट्रोंग और मजबूत गाड़ी है। इस पर गोली-बारूद का भी कोई असर नही होता। बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी को पर्ल व्हाइट शेड में तैयार किया गया है। इसके इंजन की बात करें तो इसमें 5.6-लीटर V8 पेट्रोल इंजन लगा है जो 405 bhp और 560 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। निसान पेट्रोल एसयूवी में 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और स्टैंडर्ड फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है।
2 करोड़ रुपए है कीमत
निसान की इस कार में मोटे बुलेटप्रूफ ग्लास दिए गए हैं साथ ही बम अलर्ट सेंसर फीचर भी मिलता है। ड्राइवर-पैसेंजर्स को छिपाने के लिए डार्क शेड्स लगे हैं। इस कार में गोली-बारूद का भी असर नहीं होता। यह एक फुल साइज़ SUV जो न सिर्फ पावरफुल है बल्कि हाई परफॉरमेंस गाड़ी है। Nissan Patrol (इंपोर्टेड) की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है।
धमकियों का इतिहास और पुलिस कार्रवाई
सलमान खान के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में नवी मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुखा बताया जा रहा है, जिसे सलमान खान की हत्या की साजिश में शामिल माना जा रहा है।
इससे पहले जून 2024 में पुलिस ने सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर हमला करने की साजिश का खुलासा किया था। यह साजिश तब सामने आई जब अप्रैल 2024 में उनके बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग की गई थी।
सलमान खान ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि यह फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ गई थी, और इसका मकसद उन्हें और उनके परिवार को मारने का था। पुलिस ने इस घटना की चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल की है, जिसमें यह भी उल्लेख है कि जनवरी 2024 में दो अज्ञात व्यक्तियों ने नकली पहचान के जरिए उनके पनवेल फार्महाउस में घुसने की कोशिश की थी।
2022 में सलमान खान के घर के सामने एक बेंच पर धमकी भरा पत्र मिला था, और मार्च 2023 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक ईमेल के जरिए उन्हें धमकी दी गई थी। पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के करीब 60-70 सदस्यों ने सलमान खान की गतिविधियों की निगरानी के लिए उनके बांद्रा स्थित घर, पनवेल फार्महाउस और शूटिंग स्थानों की रेकी की थी।
इस साजिश की जानकारी मिलने के बाद 24 अप्रैल 2024 को पनवेल टाउन पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सलमान खान की सुरक्षा अब पहले से और कड़ी कर दी गई है और वह अपनी सुरक्षा के मद्देनजर हरसंभव कदम उठा रहे हैं।