हरियाणा के सोनीपत ज़िले में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जाच में पता चला है कि जवान हाल ही में हरिद्वार कांवड़ लेने गया था। इस दौरान उसका गाव के कुछ युवकों से झगड़ा हो गया, जिसके कारण उसकी हत्या की गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है ।
घर के बाहर बुलाकर मारी गोली
आरोप है कि उन्हीं लोगों ने जवान को घर के बाहर बुलाकर गोली मार दी। यह भी पता चला है कि जवान दो बच्चों का पिता था, जिनमें से एक का जन्म अभी तीन दिन पहले ही हुआ था। पुलिस मामले की जाच कर रही है और झगड़े का कारण जानने की कोशिश कर रही है। मृतक की पहचान खेड़ी दमकन गाव निवासी कृष्ण के रूप में हुई है।
एक महीने पहले आया था छुट्टी पर घर
कृष्ण करीब एक महीने पहले ही छुट्टी पर घर आया था। फ़िलहाल, पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव का पोस्टमॉर्टम आज खानपुर मेडिकल कॉलेज में होगा। पुलिस ने मामले की जाच भी शुरू कर दी है। कृष्ण करीब 9 साल पहले CRPF में भर्ती हुआ था। उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हैं। एक बच्चा करीब 6 साल का है, जबकि दूसरे बेटे का जन्म अभी तीन दिन पहले ही हुआ है। कृष्णा अपनी पत्नी की डिलीवरी और अन्य कामों के लिए एक महीने की छुट्टी पर आया था। सैनिक का परिवार गाव में रहता है। कृष्णा का एक बड़ा भाई भी है।