खबरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जालंधर पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जालंधर के थाना एक के अधीन आते अशोक विहार और गुरु अमरदास कॉलोनी में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 2 घरों पर बुलडोजर चलाया गया है। जिसमें महिला समेत 2 नशा तस्कशामिल है।
महिला समेत 2 नशा तस्क के घर चला पीला पंजा
बता दें कि इसमें एक घर अशोक विहार में लेडी तस्कर निशा खान उर्फ निशा चौधरी का है और दूसरा घर गुरु अमरदास कॉलोनी में दकीप सिंह दीपा का है। दोनों तस्करों के खिलाफ पहले भी कई मामले तस्करी के दर्ज है। वही आज पुलिस प्रशासन और नगर निगम की अगुवाई में कार्रवाई करते दोनों घरों पर बुलडोजर चलाया गया है।
दोनों पर पहले से दर्ज कई मामले
महिला नशा तस्कर निशा खान पर करीब 6 एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज हैं, इसके साथ ही दलीप सिंह पर 11 एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। जिसके बाद प्रशासन की ओर से आशोक विहार और गुरु अमरदास कॉलोनी में कार्रवाई करते घर पर पीला पंजा चला।