web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

पंजाब में सरकारी बसों पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, पनबस और PRTC ने रद्द की अपनी हड़ताल


पंजाब में सरकारी बसों पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर,
4/6/2025 4:30:27 PM         Raj        Big news, Punjab, government buses, Punbus, PRTC, strike called off, Transport minister            ਸਰਕਾਰੀ ਬੱਸਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੱਡੀ UPDATE, ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਮੰਤਰੀ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ  

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पनबस और पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन की तरफ से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की जाने वाली थी। हालांकि यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल ने बताया कि 7 से 9 अप्रैल तक की जाने वाली हड़ताल को अब रद्द कर दिया गया है। यह बड़ा फैसला यूनियन नेताओं की राज्य के ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ बैठक के बाद लिया गया है। अधिकारियों की मीटिंग में यूनियन के साथ सहमति बनने के बाद हड़ताल का समन वापस ले लिया गया है। साथ ही में अगले सभी प्रदर्शनों को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ हुई बैठक

यूनियन की राज्य कमेटी के प्रधान रेशम सिंह गिल, महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों ने बताया की ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ हुई बैठक में कई बातों पर फैसला उनके पक्ष में आया है। जिसके चलते हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। दोनों पक्षों की कई मुद्दों पर सहमति बनी है, इनमें ट्रांसपोर्ट पॉलिसी लागू करना और किलोमीटर स्कीम वाली बसों की योजना को रद्द करना।  उसी के साथ पनबस व पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों को एक सामान वेतन देने जैसी कई मांगों को पूरा करने का विश्वास दिलाया गया है।

यूनियन के पक्ष में सकारात्मक फैसले 

महासचिव ढिल्लों ने बताया कि बैठक में कांट्रैक्ट वाले कर्मचारियों की सेवा बढ़ौतरी पर सहमति बनी है और इसके साथ ही वर्कर्स की तनख्वाह में भी सुधार किया जाएगा। उनकी एक सबसे प्रमुख मांग कर्मचारियों को पक्का करने की है। जिसपर जल्द कदम उठाने का विश्वास दिलाया गया है। वहीं, अन्य लंबित मांगों का हल करने के लिए कमेटी का गठन करने पर चर्चा हुई है, जिसपर जल्द फैसला लिया जाएगा।

9 अप्रैल को वित्त मंत्री से होगी मीटिंग

यूनियन कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल बुधवार को उनकी मीटिंग पंजाब के वित्त मंत्री और एडवोकेट जनरल के साथ की जाएगी। इसी संबंध में  कोई भी अगला फैसला 9 अप्रैल की मीटिंग के बाद ही लिया जाएगा। सरकार की तरफ से उन्हें मज़बूत आश्वासन दिया गया है। हालांकि बुधवार की मीटिंग के बाद अगर कोई हल नहीं निकलता है तो कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

'Big news','Punjab','government buses','Punbus','PRTC','strike called off','Transport minister'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • एक बार फिर पंजाब के इस इलाके में मिले  I Love Pakistan लिखे गुब्बारे, पुलिस कर रही जाँच

    एक बार फिर पंजाब के इस इलाके में मिले I Love Pakistan लिखे गुब्बारे, पुलिस कर रही जाँच

  • मान सरकार का एक्शन, फूड सप्लाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को किया बर्खास्त

    मान सरकार का एक्शन, फूड सप्लाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को किया बर्खास्त

  • चंडीगढ़ International Airport का बदला जाएगा नाम, सी.एम मान ने ट्वीट कर दी

    चंडीगढ़ International Airport का बदला जाएगा नाम, सी.एम मान ने ट्वीट कर दी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोहाली दौरे से पहले पंजाब में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट : bus stand को आतंकी बना सकते हैं निशाना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोहाली दौरे से पहले पंजाब में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट : bus stand को आतंकी बना सकते हैं निशाना

  • ਪੇਟ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਸਮਸਿਆ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ? ਤਾਂ ਜਾਣੋ ਕੀ ਕਾਰਨ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪੇਟ ਖ਼ਰਾਬ

    ਪੇਟ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਸਮਸਿਆ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ? ਤਾਂ ਜਾਣੋ ਕੀ ਕਾਰਨ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪੇਟ ਖ਼ਰਾਬ

  • इतने करोड़ की लागत से जालंधर सिविल अस्पताल को बनाया जाएगा मॉडर्न

    इतने करोड़ की लागत से जालंधर सिविल अस्पताल को बनाया जाएगा मॉडर्न DC ने की मीटिंग

  • शहर का नामी उद्योगपति अचानक हुआ लापता

    शहर का नामी उद्योगपति अचानक हुआ लापता , बैक के पास मिली गाड़ी और लेटर, जांच में जुटी पुलिस

  • कनाडा में बेटे की मौत के बाद पंजाब में मां का हुआ निधन

    कनाडा में बेटे की मौत के बाद पंजाब में मां का हुआ निधन , यह वजह आई सामने

  • APP पार्टी को लगा बढ़ा झटका

    APP पार्टी को लगा बढ़ा झटका , UT प्रशासन ने दफ्तर के लिए जमीन देने से किया इनकार

  • पंजाब के कई जिलों में सुबह-सुबह तेज बारिश

    पंजाब के कई जिलों में सुबह-सुबह तेज बारिश , जालंधर-लुधियाना रेल ट्रेक पर गिरा पेड़, कई ट्रेने हुई प्रभावित

Recent Post

  • रमन अरोड़ा के करीबी मखीजा ने खोले कई राज़,

    रमन अरोड़ा के करीबी मखीजा ने खोले कई राज़, NIA की 8 राज्यों में छापेमारी

  • LPG सिलेंडर 25 रुपए हुआ सस्ता,

    LPG सिलेंडर 25 रुपए हुआ सस्ता, 500 के नोट इस दिन होंगे बंद

  • हिमाचल के मंडी में भयानक सड़क हादसा,

    हिमाचल के मंडी में भयानक सड़क हादसा, एक साथ 5 लोगों की मौके पर मौत

  • Operation Sindoor से जुड़ा रक्षा मंत्रालय का अहम ऐलान,

    Operation Sindoor से जुड़ा रक्षा मंत्रालय का अहम ऐलान, एक्स पर खुद दी जानकारी

  • पंजाब में भीषण सड़क हादसा,

    पंजाब में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौ'त

  • पंजाब में सरपंच ने खुद को मारी गो'ली,

    पंजाब में सरपंच ने खुद को मारी गो'ली, स्टेटस लिखा- जब मेरी अर्थी उठा के चलेंगे मेरे यार

  • Raman Arora के करीबी महेश मखीजा ने खोले कई राज़,

    Raman Arora के करीबी महेश मखीजा ने खोले कई राज़, ऐसे करते थे जमीनों पर कब्जा और बनाते थे प्रॉपर्टियां

  •  Summer Vacations:

    Summer Vacations: पंजाब में कल से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां होंगी शुरू, आदेश जारी

  • पंजाब को मुंबई के इन खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा,

    पंजाब को मुंबई के इन खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा, वर्ना फाइनल की राह हो सकती है मुश्किल

  • NIA की बड़ी कार्रवाई,

    NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में 8 राज्यों पर की छापेमारी

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY