एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगलों में जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। इस दौरान करीब जवानों ने 20 नक्सलियों को मार गिराया है। साथ ही सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर मुठभेड़ चल रही है।
7 दिन पहले भी 31 नक्सलियों को मार गिराया था
जानकारी के अनुसार इस मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के भी नक्सली शामिल हैं। वही बता दे कि करीब 7 दिन पहले भी छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 24 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मार गिराया था। जिसमे करीब16 महिला और 15 पुरुष नक्सली शामिल हैं।