बटाला में आम आदमी पार्टी के हलका ब्लॉक प्रधान के घर पर अज्ञात हमलावर गोलियां चलाकर फरार हो गए हैं। घटना बीती रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जहां तत्ला गांव में गाड़ी में आए हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए।
गाड़ी से किए 8 से 9 फायर
गांव निवासी मनजिंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी घर की छत पर खड़ा था। इसी दौरान गाड़ी में कुछ अज्ञात हमलावर आए और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां चलाने के तुरंत बाद ही हमलावर अपनी गाड़ी से कादियां की तरफ फरार हो गए।
गोलियां चलने से गांव में दहशत
रात में चली गोलियों के कारण पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर जांच करने के लिए पहुंची। पुलिस ने मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।