फाजिल्का में देर रात BSF जवानों ने घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को मार गिराया। जवानों ने जब उसकी चैकिंग की तो उसके पास से सिगरेट, हैडफोन और तंबाकू मिला। BSF जवानों ने तुरंत इसकी जानकारी अधिकारियों को दी।
सादकी पोस्ट के पास जवानों ने देखी थी हलचल
जानकारी मुताबिक देर रात सादकी पोस्ट के पास भारत-पाक बॉर्डर पर BSF जवानों को कुछ हलचल देखने को मिली। जिसके बाद जवान अलर्ट हो गए। जैसे ही घुसपैठ करने वाला का पता चला तो जवानों ने उसे रुकने के लिए अपनी पहचान बताने के लिए। जब वह नहीं रुका तो उस पर फायरिंग की। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घुसपैठिए की पहचान की जा रही है
फाजिल्का के डीएसपी शुबेग ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। जब जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगा। गोलीबारी के दौरान उसकी मौत हो गई। संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह भारत की सीमा में क्यों घुसा था।