web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

AAP और नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग को दी शिकायत, लिखा-पिक एंड चूस की नीति से हो रही कारवाई


AAP और नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग को दी शिकायत,
4/2/2024 7:50:14 PM         Raj        BJP, municipal corporation officials, AAP              

भारतीय जनता पार्टी शहरी के महासचिव अशोक सरीन हिक्की ने आप पार्टी और नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग के अधिकारियों को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने आप पार्टी के दबाव में आकर नगर निगम अधिकारी चुनाव आचार सहिंता लगी होने के बावजूद अवैध बिल्डिंगों पर कारवाई कर रहे हैं। आप पार्टी कारवाई के नाम पर लोगों को पार्टी का समर्थन करने के लिए दबाव बना रहे हैं। 

ये लिखा है शिकायत में

देश में लोकसभा चुनावों को लेकर देश में चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। जिसको लेकर पूरे देश के शासनिक प्रशासनिक अधिकारियों को चुनाव आयोग के साफ एवं सीधे निर्देश है कि बिना पक्षपात और किसी भी राजनीतिक दल एवं राजनेता के दबाव में कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी। जिससे किसी भी राजनीतिक दल एवं राजनेता को निजी चुनावी लाभ मिल सके। 

आपके ध्यान में लाना चाहते हैं कि जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग विभाग में लंबे समय से भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर है और नेताओं एवं अधिकारियों की मिलीभुगत से ही सारा काम चल रहा था। जिसके चलते सैंकड़ो अवैध निर्माण पिछले कुछ समय में नगर निगम अधिकारियों एवं आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उक्त सभी अवैध निर्माण अवैध कालोनियां बनवाई हैं। जिसको लेकर 400-500 से अधिक अवैध निर्माणों की डिटेल भी नगर निगम के पास मौजूद है। जिस पर कार्रवाई करने के नाम पर पिछले लंबे समय से नगर निगम के अधिकारी एवं राजनेता दबाव बनाकर लोगों से वसूली करते आ रहे हैं। 

जालंधर शहर में अवैध निमार्णों पर कार्रवाई न करने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता व नगर निगम के अधिकारियों ने सरकारी रिकार्ड में दर्ज सभी शिकायतों को आधार बनाकर लोगों पर निगम का सरकारी एक्शन करवाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है कि आने वाले लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी का समर्थन करें नहीं तो नगर निगम जलन्धर में दर्ज शिकायत जिस पर लंबे समय से किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। उस पर कानूनी कार्रवाई और बिल्डिगें गिराना शुरू हो जाएंगी। 

इतना ही नहीं नगर निगम अधिकारियों एवं आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मिल कर कुछ समय पहले सरकारी रिकार्ड में जिन अवैध इमारतों को सील करवाया था और बाद में खुद सैटिंग कर गैर कानूनी तरीके से उन सभी इमारतों की सरकारी सीलों को तुड़वाया या खुलवाया गया है। उन सभी लोगों पर भी सीधे तौर पर नगर निगम के अधिकारी व आम आदमी पार्टी के नेता लोकसभा चुनावों में 'आप' पार्टी को समर्थन करने का दबाव सरकारी तंत्र का इस्तेमाल करके बना रहे हैं।

हिक्की ने अपील कि तुरंत नगर निगम जालंधर व पुड्डा में मौजूद हर प्रकार के अवैध निर्माणों की सारी डिटेल को जब्त करवा उस पर जालंधर नगर निगम से हटाकर किसी भी अन्य प्रमुख आईएएस अधिकारियों की टीम को तैनात करवाएं। जो इस बात की भी जांच करे कि शिकायतें आने के बावजूद चुनाव आचार संहिता लगने से पहले इन अवैध निर्माणों की पर क्यों कार्रवाई नहीं की जा रही थी और अब चिन्हित कर के आम आदमी पार्टी के नेताओं की सुविधा के अनुसार पिक एंड चूस कर नगर निगम कार्रवाई क्यों कर रहा है। 

इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि नगर निगम के अधिकारीयों ने शिकायतें आने के बावजूद इतने लंबे समय तक अवैध निर्माणों की फाईलों को क्यों दबाकर रखा था। इसलिए अवैध निर्माणों से संबधित सभी इलाका अधिकारियों की भूमिका पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। जो पहले निजी हितों के कारण चुप करके बैठे रहे और अब आम आद‌मी पार्टी के नेताओं के कहने पर आम आदमी पार्टी का समर्थन करने वाले दुकानदार, बिल्डरों व आम लोगों पर दबाव बनाकर उनको आम आदमी पार्टी से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। 

जिसके चलते भाजपा पार्टी के साथ जोड़कर अखबारों में खबरे प्रकाशित हो रही है जिस कारण बेवजह इलजाम लगाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा है। जिसको तुरंत रोका जा सके और अपनी सुविधा के अनुसार पिक एंड चूस करके की जा रही अवैध निर्माणों पर कार्रवाई शिकायत के नंबरों महीने व दिन अनुसार पुरानी एवं नई शिकायतों की सूची तैयार कर बिनां पक्षपात के कार्रवाई क्रम अनुसार हो सके।

'BJP','municipal corporation officials','AAP'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को घेरा कहा-

    भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को घेरा कहा- जिम्मेदारी को समझे

  • गुरदासपुर से BJP सांसद सनी देओल को संसद में आने से रोका

    गुरदासपुर से BJP सांसद सनी देओल को संसद में आने से रोका , सेशन में सिर्फ 19% उपस्थिति

  • पंजाब :

    पंजाब : BJP का बड़ा एक्शन, इन 4 नेताओं को पार्टी से किया बाहर

  • पंजाब में BJP के इस विधायक ने छोड़ी पार्टी

    पंजाब में BJP के इस विधायक ने छोड़ी पार्टी , AAP में हुए शामिल

  • कांग्रेस के यूथ प्रधान व NSUI के पूर्व अध्यक्ष BJP में हुए शामिल

    कांग्रेस के यूथ प्रधान व NSUI के पूर्व अध्यक्ष BJP में हुए शामिल , अमित शाह का 26 को पंजाब दौरा

  • AAP ने पंजाब के सभी ब्लॉक व

    AAP ने पंजाब के सभी ब्लॉक व सर्कल इंचार्ज के पदों को किया भंग

  •  AAP में शामिल हुए SAD के यूथ लीडर

    AAP में शामिल हुए SAD के यूथ लीडर अमृतसर में अकाली दल को झटका

  • AAP ने पंजाब में ब्लॉक इंचार्जों को किया नियुक्त,

    AAP ने पंजाब में ब्लॉक इंचार्जों को किया नियुक्त, लिस्ट की जारी

  • तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर नाचे भाजपा कार्यकर्ता,

    तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर नाचे भाजपा कार्यकर्ता, पटाखे फोड़े और लड्डू बांट दी बधाईयां

  • रेप के मामले में बीजेपी विधायक को 25 साल की कैद,

    रेप के मामले में बीजेपी विधायक को 25 साल की कैद, दस लाख रुपए देना होगा जुर्माना

Recent Post

  • दूध, मक्खन और घी के दाम हुए कम,

    दूध, मक्खन और घी के दाम हुए कम, देहरादून में बादल फटने से मची तबाही

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पंजाब दौरे पर बड़ी अपडेट,

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पंजाब दौरे पर बड़ी अपडेट, राहुल गांधी को सिरोपा देने पर SGPC का कड़ा विरोध

  • राहुल गांधी को सिरोपा देने पर SGPC का कड़ा विरोध,

    राहुल गांधी को सिरोपा देने पर SGPC का कड़ा विरोध, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान

  • पंजाब का दौरा नहीं करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,

    पंजाब का दौरा नहीं करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PIB ने मीडिया में चल रही खबरों को बताया फर्जी

  • किसान आंदोलन विवाद: कंगना रनोट को फिर समन जारी,

    किसान आंदोलन विवाद: कंगना रनोट को फिर समन जारी, बठिंडा कोर्ट ने पेश होने के दिए आदेश

  •  रिची केपी केस : विटारा कार चालक का परिवार आया सामने,

    रिची केपी केस : विटारा कार चालक का परिवार आया सामने, किए चौंका देने वाले खुलासे

  • इस कंपनी ने घटाए दूध, मक्खन और घी के दाम,

    इस कंपनी ने घटाए दूध, मक्खन और घी के दाम, जानें क्या होंगी नई कीमतें

  • पंजाबी एक्टर परमीश वर्मा की कार पर लगी गोली,

    पंजाबी एक्टर परमीश वर्मा की कार पर लगी गोली, देहरादून में बादल फटा, महादेव मंदिर पानी में डूबा

  • Richie KP पंचतत्व में हुए विलीन ,

    Richie KP पंचतत्व में हुए विलीन , सांसद चन्नी बोले- एक पिता के लिए यह सबसे बड़ा दुख

  • वरिष्ठ पत्रकार जगजीत सुशांत की माता जी की अंतिम अरदास 19 को

    वरिष्ठ पत्रकार जगजीत सुशांत की माता जी की अंतिम अरदास 19 को

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY