जालंधर में उपचुनाव से पहले लगातार अलग- अलग पार्टी के नेताओं का फेरबदल जारी है। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वहीं बीजेपी को एक और झटका लगा है। वार्ड नंबर 40 से पार्षद वीरेश मिंटू ने आप जॉइन कर ली। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।
इस नेता ने भी दोबारा AAP की जॉइन
बता दें कि सुभाष गोरिया ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। सुभाष गोरिया पिछले 31 साल से समाज सेवा में अपनी भूमिका निभा रहे है और 2 बार जालंधर लोकसभा व 2 बार जालंधर वेस्ट हल्के से शिव सेना की टिकट से चुनाव भी लड़ चुके है।
सुभाष गोरिया के साथ दिल से जुड़े हुए है लोग
लेकिन अब वापस से उनकी आप में घर वापसी मानी जा रही है। सुभाष गोरिया के साथ लोग दिल से जुड़े हुए है जिसका फायदा अब जालंधर वेस्ट से आप के प्रत्याशी मोहिंदर भगत को होगा। सुभाष गोरिया का पार्टी में शामिल होने से मोहिंदर भगत कर वोट बैंक की अब बड़ौती होगी। वहीं बाल किशन बाली,डॉ तीर्थ राम को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी का सरोपा डालकर पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर वरिष्ठ आप नेता गगन धालीवाल,नीतू कपूर,के एन भटी आदि भी मैजूद रहे।
कांग्रेस के सीनियर नेता समेत पार्षद तरसेम लखोत्रा AAP में शामिल
वहीं कांग्रेस के पूर्व पार्षद तरसेम लखोत्रा और अनमोल ग्रोवर ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के सीनियर नेता कमल लोच भी आप में शामिल हो गए है। वेस्ट हलके में आप और मजबूत होती दिख रही है। वहीं इन सभी नेताओं को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पार्टी में शामिल करवाया। बता दें कि बीते दिन ही कई भाजपा नेताओं ने भी आप जॉइन कर ली। अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर भी आप में शामिल हो गई थी लेकिन 8 घंटे बाद उन्होंने यू-टर्न ले लिया।