मणिपुर में एक CRPF जवान ने अपने साथियों फायरिंग कर दी। जिसमें 3 जवानों की मौत हो गई है और 8 घायल हो गए हैं। फायरिंग करने के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। घटना वीरवार रात साढ़े 8 बजे की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कि आरोपी हवलदार संजय कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से गोलीबारी की। जिसमें एक कॉन्स्टेबल और एक सब-इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी जवान CRPF की 120वीं बटालियन का सदस्य था। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। CRPF की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया
वहीं मणिपुर में केंद्र सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रपति शासन लगा दिया। यह फैसला मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के 4 दिन बाद लिया गया। सिंह ने 9 फरवरी को गवर्नर को इस्तीफा सौंपा था। राज्य में 21 महीने (3 मई 2023) से जारी जातीय हिंसा के चलते 300 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।