web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

Anushka Sharma Birthday, 18 साल की उम्र में दिया पहला ऑडिशन लग्जरी लाइफ


Anushka Sharma Birthday,
5/1/2024 11:10:48 AM         Raj        audition, luxury life, Anushka Sharma , Birthday, Bollywood , Khabristan Network              

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज 36वां जन्मदिन है। 2008 में फिल्म ‘रब ने बनी दी जोड़ी’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आर्मी परिवार में पैदा हुईं अनुष्का अपनी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा ने आउटसाइडर होने के बावजूद जबरदस्त एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बनाई है। अनुष्का की गिनती आज बी टाउन की ए लिस्ट एक्ट्रेस में होती है। उनका नाम बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में शुमार है।

अपने टैलेंट के दम पर बनाई पहचान

इन दिनों अनुष्का शर्मा अपकमिंग फिल्म और सेकंड टाइम मदर बनने को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस 15 फरवरी को दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम भगवान शिव के नाम पर 'अकाय' रखा है। एक एक्ट्रेस के तौर पर अनुष्का की जर्नी देखी जाए, तो अमूमन हर फिल्म के साथ उनका करियर ग्राफ बढ़ता ही गया है। आज अनुष्का शर्मा का बर्थ डे है। दो क्यूट बच्चों की मां 'ऐ दिल है मुश्किल' की ये एक्ट्रेस 36 साल की हो गई। अनु्ष्का शर्मा का फैमिली बैकग्राउंड आर्मी से जुड़ा है। उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा (सेवानिवृत्ति) आर्मी ऑफिसर थे। जबकि, मां आशिमा शर्मा गृहिणी हैं।

पहली ही फिल्म मिली थी शाह रुख खान के साथ

बिना किसी फिल्मी कनेक्शन के अनुष्का ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए एक मुकाम हासिल किया। एक्ट्रेस को पहली ही फिल्म शाह रुख खान के साथ मिली थी। किसी की भी एक्ट्रेस के लिए किंग खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना बड़ी बात होती है। अनुष्का को ये मौका पहली ही फिल्म में मिल गया था। अनुष्का शर्मा के बर्थ डे पर हम आपको दिखाएंगे एक्ट्रेस का वो वीडियो, जिसके जरिये उन्होंने एक्ट्रेस बनने के अपने सफर को शुरू किया था।

अनुष्का शर्मा मात्र 18 साल की थीं जब उन्होंने पहला ऑडिशन दिया था। बात करें पहले ऑडिशन में अनुष्का के लुक की, तो एक्ट्रस ने डेनिम जीन्स के साथ प्लेन व्हाइट टॉप कैरी किया है और क्रॉप जैकेट के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है। यूट्यूब पर इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

अनुष्का का ये वीडियो भी हुआ वायरल

अनुष्का शर्मा की डेब्यू फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' थी, जो कि 12 दिसंबर, 2008 को रिलीज हुई थी। इसके एक साल बाद राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर मूवी 'थ्री इडियट्स' रिलीज हुई थी। कम ही लोग जानते होंगे कि अनुष्का ने करीना कपूर वाले रोल के लिए ऑडिशन दिया था। 'पीके' फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनुष्का ने ये ऑडिशन वीडियो दिखाया था। कमाल की बात ये है कि 'पीके' बनाने वाले राजकुमार हिरानी को ही नहीं पता था कि अनुष्का ने उनकी ही फिल्म 'थ्री इडियट्स' के लिए ऑडिशन दिया था। ऑडिशन में अनुष्का ने 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' फिल्म का डायलॉग बोला था, जो ग्रेसी सिंह पर फिल्माया गया था। वीडियो में एक्ट्रेस आंखों में आंसू लिए पूरे इमोशन के साथ बोलती नजर आ रही हैं।

एक फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपए लेती हैं अनुष्का

अनुष्का शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। वह बॉलीवुड की सबसे हाई पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। अनुष्का एक फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। वह जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आने वाली बायोग्राफिकल ड्रामा ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी।

 

'audition','luxury life','Anushka Sharma','Birthday','Bollywood','Khabristan Network'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • OMG-2 से क्लैश पर सनी बोले

    OMG-2 से क्लैश पर सनी बोले जिस चीज की बराबरी नहीं..उसे मत करो; लगान और गदर भी टकराई थी, गदर ने ज्यादा पैसे कमाए

  • पपाराजी पर भड़कीं जया बच्चन

    पपाराजी पर भड़कीं जया बच्चन कहा- 'मैं बहरी नहीं हूं, जरा आराम से'

  • सारा ने रणवीर सिंह के साथ शेयर की फोटो

    सारा ने रणवीर सिंह के साथ शेयर की फोटो , बोलीं- मेरा सिंबा, सबका रॉकी

  • सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवकोंडा की कुशी का ट्रेलर हुआ रिलीज

    सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवकोंडा की कुशी का ट्रेलर हुआ रिलीज रिलीज

  • अंबानी के बंगले पर पहुंची कई हस्तियां:

    अंबानी के बंगले पर पहुंची कई हस्तियां: गणेश चतुर्थी के मौके पर लिया बप्पा का आशीर्वाद

  • प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच दिखी अनुष्का शर्मा :

    प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच दिखी अनुष्का शर्मा : एड में विराट कोहली भी आए नजर

  • टीम इंडिया को सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंचीं अनुष्का शर्मा ,

    टीम इंडिया को सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंचीं अनुष्का शर्मा , एयरपोर्ट पर नजर आईं एक्ट्रेस

  • विराट कोहली की सेंचुरी पर अनुष्का  ने सोशल मीडिया पर  की तस्वीर शेयर ,

    विराट कोहली की सेंचुरी पर अनुष्का ने सोशल मीडिया पर की तस्वीर शेयर , कहा- अपने बर्थडे पर खुद को तोहफा

  • दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं अनुष्का-विराट ,

    दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं अनुष्का-विराट , बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं एक्ट्रेस

  • दिवाली पार्टी में दिखा अनुष्का शर्मा का बेबी बंप ,

    दिवाली पार्टी में दिखा अनुष्का शर्मा का बेबी बंप , पिंक सूट पहनकर विराट कोहली के साथ पहुंची थीं

Recent Post

  • जालंधर में जय श्री राम कहने पर मचा बवाल,

    जालंधर में जय श्री राम कहने पर मचा बवाल, मुस्लिम समाज आई लव मोहम्मद पर देने जा रहा था ज्ञापन

  • क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल ने बिजनेसमैन लोविश ओबरॉय के साथ लिए लावां फेरे,

    क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल ने बिजनेसमैन लोविश ओबरॉय के साथ लिए लावां फेरे, सीएम मान समेत कई हस्तियां पहुंची

  •  Jalandhar में 2 दिन शराब और मीट की बिक्री पर लगी पाबंदी,

    Jalandhar में 2 दिन शराब और मीट की बिक्री पर लगी पाबंदी, स्कूलों में हुआ आधी छुट्टी का ऐलान

  • तरनतारन उपचुनाव :

    तरनतारन उपचुनाव : CM भगवंत मान ने AAP उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान

  • वाह रे जालंधर पुलिस! जिस Wanted आरोपी को पकड़ना था,

    वाह रे जालंधर पुलिस! जिस Wanted आरोपी को पकड़ना था, उसी ने दशहरे पर DSP को कर दिया सम्मानित

  • पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सेहत को लेकर नई अपडेट आई सामने,

    पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सेहत को लेकर नई अपडेट आई सामने, डॉक्टर बोले - ब्रेन रिस्पॉन्स नहीं कर रहा

  • पंजाब में CM मान की रैली में जा रही बस पर हमला,

    पंजाब में CM मान की रैली में जा रही बस पर हमला, सरपंच समेत कई AAP कार्यकर्ता जख्मी

  • 5 अक्टूबर को एक बार फिर होगा IND vs PAK मैच,

    5 अक्टूबर को एक बार फिर होगा IND vs PAK मैच, नो हैंड शेक पर रहेगी सबकी नज़र

  • पंजाब के इस मशहूर गायक ने की आत्मह'त्या,

    पंजाब के इस मशहूर गायक ने की आत्मह'त्या, संगीत जगत में शोक की लहर

  • आधार कार्ड अपडेट कराना हुआ महंगा,

    आधार कार्ड अपडेट कराना हुआ महंगा, UIDAI ने इतने रुपए तक बढ़ाई फीस

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY