खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर में वीरवार तड़के साढ़े पांच बजे देहात पुलिस ने मकसूदां में अमृतसर के नामी बदमाश का एनकाउंटर किया है। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में उसे पुलिस की गोली लगी। आरोपी साजन नैय्यर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट के 20 से ज्यादा के दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन पिस्टल बरामद किए हैं।
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सीआईए टीम ने विधिपुर फाटक के पास अमानतखां मोड़ पर नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान बिना नंबरी बाइक पर सवार होकर व्यक्ति आ रहा था। उसने मुंह ढका हुआ था। एएसआई परविंदर सिंह ने पार्टी सहित शक के आधार पर उसे रोकने का इशारा किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जिसके बाद आरोपी वहां से सुरां गांव की ओर बाइक भगा ली। जिसके बाद सीआईए स्टाफ के ए.एस.आई. जतिन, ए.एस.आई. परविन्द्र ने पीछा किया, जिसके बाद आरोपी ने एक ओर फायर किया जो पुलिस की गाड़ी पर लगा।
इस दौरान पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ में आरोपी को घायल करके काबू कर लिया गया। आरोपी की बाई टांग में गोली लगी है। एसपी इनवेस्टीगेशन सर्बजीत राए, डी.एस.पी. करतारपुर विजय कंवरपाल, डीएसपी इन्द्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे।आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।