अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसी दौरान उन्होंने 2 तस्करों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी) में मामला दर्ज किया गया है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी
डीजीपी गौरव यादव ने बताया अमृतसर ने घरिंडा के पास नूरपुर लेवल से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है , वे पाकिस्तान से तस्करी किए गए हथियारों की खेप सौंपने के लिए किसी अन्य ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। हालांकि पुलिस को इसकी जानकारी पहले मिल गई और उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।
8 आधुनिक हथियार जिनमें 4 ग्लॉक पिस्तौल (ऑस्ट्रिया में निर्मित), 2 तुर्की निर्मित 9 एलएल पिस्टल्स शामिल हैं। साथ ही 2 जिगाना .30 बोर पिस्टल्स और 10 राउंड गोलियां हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस गैंग के और भी सदस्य काबू कर लिए जाएंगे।