अहमदाबाद विमान हादसे में अब तक 275 लोगों की मौत हो गई है। वही अब तक करीब 250 शवों का DNA लिया गया है, जिसमे से करीब 92 ही DNA मैच हुए है। बीते दिन गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के शव की भी पहचान हो गई थी। वही आज उनका 3 बजे अंतिम संस्कार होगा। जानकारी के अनुसार आज चार्टर्ड प्लेन से राजकोट ले जाया जाएगा।
फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर , कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद
इसके साथ ही बीते दिन अधिकारियों ने पीएम मोदी के सचिव डॉ. मिश्रा को बताया है कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) का पता लगा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित कर लिया गया है। बता दे कि विमान के दोनों ब्लैक बॉक्स मिलने से दुर्घटना का कारण पता लगाना आसान हो जाएगा।
प्लेन उठ नहीं रहा, नहीं बचेंगे- पायलट
हादसे के बाद इस विमान के पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को भेजा गया आखिरी मैसेज सामने आया था। बता दे कि इस 4-5 सेकेंड के मैसेज में सुमित कह रहे हैं, Mayday, Mayday, Mayday थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा। नहीं बचेंगे।
जाने क्या है थ्रस्ट
थ्रस्ट वह बल है जो किसी विमान को हवा में चलाता है। थ्रस्ट विमान के इंजन द्वारा उत्पन्न होता है।
सिर्फ एक यात्री की बची जान
एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार को दोपहर में 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई। इसमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। वहीं बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, वहीं सिर्फ एक यात्री की जान बची है।