अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमान हादसे के बाद सलमान खान ने अपना इवेंट कैंसिल कर दिया है। आज सलमान खान का यह इवेंट मुंबई के एक होटल में होना था। लेकिन जैसे ही विमान क्रैश की खबर आई उन्होंने अपना इवेंट कैंसिलकर दिया है। सलमान ने कहा विमान हादसे के बाद जश्न मनाना ठीक नहीं,हादसा काफी गंभीर है और देशभर के लोग इससे दुखी हैं।
ISRL के ब्रांड एम्बेसडर है सलमान खान
जानकारी के अनुसार सलमान खान ने मुंबई के एक होटल में ISRL (Indian Supercross Racing League) के मीडिया इवेंट में शामिल होना था। बता दे कि सलमान खान ISRL के ब्रांड एम्बेसडर हैं।
जाने क्या है पूरी घटना
गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश हो गया है। यह प्लेन उस बिल्डिंग से टकराया है, जहां पर डॉक्टर्स रहते थे। बताया जा रहा है कि इस प्लेन में 242 पैसेंजर्स मौजूद थे। जैसे ही प्लेन ने टेक ऑफ किया यह हादसे का शिकार हो गया है। यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे।
53 नागिरक थे इंग्लैंड के, 7 पुर्तगाल के
इस प्लेन में इंग्लैंड के 53 नागिरक सवार थे, पुर्तगाल के 7 नागरिक और कनाडा का एक नागरिक प्लेन में सवार था। वहीं बाकी सभी भारत के रहने वाले थे। प्लेन में कुल 242 पैसेंजर्स सवार थे, जिसमें 10 क्रू मेंबर थे।
2 मिनट के बाद हो गया क्रैश
टेकऑफ के बाद सिर्फ 2 मिनट के बाद ही प्लेन दीवार से टकरा गया। 1 बजकर 38 मिनट पर प्लेन ने उड़ान भरी थी और 1 बजकर 40 मिनट प्लेन क्रैश हो गया। पर प्लेन के टकराने के बाद जोरदार धमाका हुआ और आसमान पूरे धुएं से भर गया।