अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं तो उसके लिए समय भी निकालें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो सामने वाला व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकता है। दरअसल हाल ही में चीन से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमे लड़की एक लड़के से इतना प्यार करती है कि उसके पल पल की खबर रखना चाहती है। ऐसे में उस लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को एक ही दिन में 100 बार कॉल मिला दिया। जब लड़के ने कॉल नहीं उठाया तो वो अपनी जान देने के लिए चली। हालाँकि पुलिस की सुझबुझ से उस लड़की को बचा लिया गया। लेकिन आपको बता दें डॉक्टर्स के मुताबिक उस लड़की को बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर की समस्या है।
आपको बता दें चीनी वेबसाइट साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट में ये ख़बर छपी है जिसमे सिचुआन प्रांत में रहने वाली 18 साल की एक लड़की Xiaoyu को एक लड़के से प्यार हो गया। देखते-देखते उनका रिश्ता बेहद गहरा हो गया। मगर लड़के को इस रिश्ते में घुटन होने लगी थी। वो इसलिए क्योंकि लड़की जरूरत से ज्यादा उस लड़के पर डिपेंड हो गई थी। उसे अपने बॉयफ्रेंड की पल-पल की खबरें जाननी होती थीं। इतना ही नहीं लड़की जब लड़के को मेसज करती थी तो उम्मीद करती थी कि लड़का यूज़ उसी समय वपस र्प्ली करे। ऐसा न होने पर वो उस लड़के को बार बार कॉल करती रहती थी। जिसका सीधा असर उसकी मेंटल हेल्थ पर पड़ रहा था।
आखिर बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर क्या होता है
आपको बता दें जिस अस्पताल में जियाओयू का इलाज किया गया था, वहां के डॉक्टर डॉ. डू ना ने बताया कि उस लड़की को बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर की समस्या है इसे लव ब्रेन डिसऑर्डर भी कहा जाता है। इस कंडीशन के साथ डिप्रेशन, एंग्जाइटी, बायपोलर डिसऑर्डर आदि जैसी बीमारियां होने लगती है। वहीँ इस प्रॉब्लम में बचपन से ही बच्चे अपने माता-पिता या परिवारवालों के साथ हेल्दी रिश्ते नहीं बना पाते हैं। ऐसे में वे अपने इमोशन को मैनेज नहीं कर पाते हैं। जिसका नतीजा वे किसी एक व्यक्ति विशेष पर निर्भर होने लगते हैं और उनसे एक्स्पेक्ट करते हैं कि वे उन्हें अपने पल पल की खबर बताएं। ऐसा नही होने पर वे जान देने जैसे कदम उठा लेते हैं। ठीक ऐसा ही उस लड़की के साथ भी हुआ है।