हरियाणा में आज सुबह - सुबह एक ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान राज सिंह के रूप में हुई है। राज सिंह हिसार जिले के हांसी में रहता था। जानकारी के अनुसार वह डायल 112 पर बतौर इंचार्ज तैनात थे।
भाई ने कहा वह सुसाइड नहीं कर सकता
जानकारी देते हुए राज सिंह के भाई ने बताया कि वि सुलझा हुआ इंसान था। वह सुसाइड नहीं कर सकता। राज सिंह की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। इसकी जांच की जानी चाहिए। उसके 2 बच्चे हैं। बेटा रवि 25 साल का है और एक बड़ी बेटी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।
एक हफ्ते से बहकी-बहकी बातें कर रहा था मृतक
साथ तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि राज सिंह एक हफ्ते से बहकी-बहकी बातें कर रहा था। वह कहता था कि मेरी आंख फड़क रही है, कुछ अनहोनी होने वाली है। हालांकि हम उसे दिलासा देते थे कि ऐसा कुछ नहीं होता।
कुर्सी पर ही खुद को गोली मारी
पुलिस के अनुसार सुबह करीब 6 बजे राज सिंह छत पर कुर्सी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उन्होंने अचानक अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली और गोली मार ली। इस घटना के बाद मकान मालिक मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना पुलिस के अधिकारियों को दी। अधिकारी मौके पर पहुंचे और राज सिंह के शव को अस्पताल भिजवा दिया।