खबरिस्तान नेटवर्क: लुधियाना में एक सड़क हादसे के दौरान 21 साल के युवक की मौत हो गई है। युवक की बाइक को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन ऊपर से गुजर गया। घायल को अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ड्यूटी पर जा रहा था युवक
जानकारी की मानें तो मृतक का नाम किरतप्रीत सिंह बताया जा रहा है। किरतप्रीत सिंह ओमेक्स कंपनी में काम करता था। यह घटना शनिवार देर रात की है। इस दौरान किरतप्रीत अपनी बाइक पर गांव मोही से लुधियाना में ड्यूटी के लिए जा रहा था। गांव खंडूर के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर के कारण वह सड़क पर गिर कर घायल हो गया। इसी दौरान वाहन उसके ऊपर से गुजरा। मृतक के चाचा अमरजीत सिंह ने घायल किरतप्रीत को डीएमसी अस्पताल लुधियाना में पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
थाना जोधा के एएसआई काबल सिंह के अनुसार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस के द्वारा खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ने की उम्मीद है।