LPU हिंसा: फाइटर जेट पर चढ़ने वाला गिरफ्तार, अब तक 5 आरोपी पकड़े

LPU Violence: Person who climbed fighter jet arrested; 5 accused nabbed so far.

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा के दौरान फाइटर जेट पर चढ़ने वाले युवक की पहचान हो गई है। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से उसकी पहचान कर उसे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से गिरफ्तार किया है।

आरोपी नाबालिग है और LPU का ही छात्र है। वह हिमाचल के मंडी जिले का रहने वाला है। उसके पिता मंडी के DC ऑफिस में अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
हिंसा के दौरान आरोपी की फाइटर जेट पर खड़े होने की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। तस्वीर में पीछे आग लगी दिखाई दे रही थी और युवक को सोशल मीडिया पर हीरो की तरह पेश किया गया।

चांसलर ने जताई नाराजगी

यूनिवर्सिटी के चांसलर और BJP राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने कहा कि कैंपस के बाहर मिग-23 फाइटर जेट और 1971 की जंग में इस्तेमाल हुआ टैंक रखा गया है। ये सेना का सम्मान बढ़ाने और युवाओं को प्रेरित करने के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इनके ऊपर चढ़कर बेइज्जती की गई है।

LPU हिंसा मामले में अब तक 5 गिरफ्तार

पुलिस ने हिंसा के मामले में अब तक 4 केस दर्ज किए हैं। इनमें हाईवे जाम करने, पुलिस की गाड़ी जलाने और यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ करने से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें दो पिज्जा डिलीवरी बॉय और यूनिवर्सिटी के तीन छात्र शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में सोनीपत निवासी जेम्स दहिया, फगवाड़ा निवासी गगनदीप उर्फ कोठा, जसमीत कुमार, जम्मू के डोडा निवासी साहिल और फाइटर जेट पर चढ़ने वाला नाबालिग शामिल है।पुलिस कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *