फाजिल्का में DSP ऑफिस के बाहर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Firing outside DSP office in Fazilka; police investigating.

फाजिल्का के जलालाबाद में DSP लवदीप सिंह गिल के दफ्तर के बाहर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, 3 से 4 बाइकों पर सवार होकर आए कुछ युवकों ने लाल बत्ती चौक की तरफ से DSP ऑफिस की ओर फायरिंग की। इसके बाद कुछ युवक दफ्तर के अंदर भी दाखिल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को घेरकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोना सिंह उर्फ सोनू निवासी अमीर खास और आकाश पुत्र परमजीत निवासी थाना वैरोका क्षेत्र के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से अवैध .32 बोर पिस्टल बरामद की गई है।

पुलिस जांच में जुटी

सिटी जलालाबाद थाना प्रभारी मोहित धवन के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में एक फायर होने की बात सामने आई है, जबकि 3 राउंड फायरिंग किए जाने का दावा भी किया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि DSP ऑफिस के बाहर फायरिंग में बरामद पिस्टल का इस्तेमाल हुआ था या नहीं।

वहीं, फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह और अन्य साथियों की पहचान की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मौके से मिले सबूतों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वही इससे पहले अमृतसर में एक ASI पर फायरिंग का मामला सामने आया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस लाइन में तैनात ASI जसवंत सिंह पर 11 सितंबर की रात राजासांसी इलाके में हमला किया गया था। ASI जसवंत सिंह बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया और उनके सिर पर गोली चला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *