ख़बरिस्तान नेटवर्क : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) हिंसा में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़ करने के आरोप हैं। पुलिस ने आरोपियों को फगवाड़ा कोर्ट में पेश किया है और 3 दिन की रिमांड की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए 2 SIT टीमों का भी गठन किया है।
कोर्ट ने पुलिस को दिया 3 दिन का रिमांड
पुलिस ने डिजिटल एविडेंस ने इनकी पहचान की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को फगवाड़ा कोर्ट में पेश कर 3 दिन की रिमांड पर लिया है। इस दौरान इनसे घटना में इनकी इन्वॉल्वमेंट के बारे में पूछताछ की जाएगी।
आरोपियों की पहचान हुई
आरोपियों की पहचान फगवाड़ा में टिब्बी मोहल्ला के रहने वाले गगन, जेम्स दहिया और अभि के रूप में हुई है। इनमें से जेम्स दहिया LPU का ही स्टूडेंट है। जबकि, गगन डोमिनोज के लिए पिज्जा डिलीवरी का काम करता था।









