ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में मामूली विवाद के बाद एक युवक की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा को साइड करने को लेकर विवाद हो हुआ था। इसी कारण हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
दोस्तों ने ही मारी गोलियां
मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार रात को एक्टिवा साइड करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर उसके दोस्तों ने अमित पर गोलियां चला दी। हमलावरों ने करीब 6 गोलियां चलाई, जिसमें से 2 सिर पर, एक कमर और एक पैर में जा लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, पर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों के आपस में 3 भाई होने की बात बताई जा रही है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।









