ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के अमन नगर में पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद ASI का बेटा पिस्टल लेकर बाहर आ गया। उसने गली में पिस्टल हाथ में लेकर गालियां निकालीं और लोड करता हुआ भी दिखा। यह पूरी घटना पास में मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सामने आई है।
पिस्टल में गोली लोड है, फिर दी गालियां …
वीडियो में सुना जा सकता है कि तैश में आया व्यक्ति लड़कियों को पीछे होने के लिए कहता है और साथ में यह भी कहता है कि उसने पिस्टल में गोली लोड की हुई है। इस दौरान दूसरा व्यक्ति कहता है कि अगर उसकी मां पर गोली चलाई तो वह भी नहीं छोड़ेगा। जिसके बाद उसकी मां घर जाने के लिए कहती है।
मामूली विवाद पर निकाली पिस्टल
जानकारी के मुताबिक जो व्यक्ति पिस्टल लेकर गली में निकला वह DSP के गनमैन ASI का बेटा है। ASI के बेटे की नाबालिग से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह गुस्से में पिस्टल लेकर बाहर आ गया और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान कुछ महिलाएं उसे ऐसा करने से रोक भी रहीं हैं।









