FBI की Most Wanted लिस्ट में गोल्डी बराड़ का नाम, सूचना देने पर 10 करोड़ का इनाम

₹10 crore reward on Goldie Brar; name on FBI's 'Top 10 Most Wanted' list

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी Top-10 Most Wanted सूची में शामिल किया है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले को 10 लाख डॉलर यानी करीब 9.5 करोड़ रुपये तक का इनाम दिया जाएगा।

अमेरिकी सरकार गोल्डी बराड़ को लॉरेंस ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप का उत्तरी अमेरिका में प्रमुख ऑपरेशनल लीडर बताती है। अमेरिकी आरोपों के मुताबिक, बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई पर 2023 में कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आदेश देने का आरोप है। निज्जर की हत्या के मामले में अमेरिका ने इसी साल जुलाई में पहली बार चार्जशीट दाखिल की थी।

जेल से अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क चलाने का आरोप

अमेरिकी जांच के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई भारतीय जेल में रहते हुए भी कथित तौर पर अपने आपराधिक नेटवर्क को संचालित करता रहा। आरोप है कि जेल में तस्करी के जरिए पहुंचाए गए मोबाइल फोन और इंटरनेट कॉलिंग डिवाइस की मदद से हत्या, रंगदारी, अपहरण, ड्रग्स और मानव तस्करी जैसी गतिविधियों को निर्देशित किया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *