पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने लिया हिरासत में

लुधियाना में पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा ने रवनीत बिट्टू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल बिट्टू मुख्यमंत्री भगवंत मान के PAU ग्राउंड पहुंचने से पहले ही वहां पर आ गए। इस दौरान उन्होंने गेट नंबर 8 पर अपने साथ अंडे और टमाटर लेकर पहुंचे थे।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा ने रवनीत बिट्टू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल बिट्टू मुख्यमंत्री भगवंत मान के PAU ग्राउंड पहुंचने से पहले ही वहां पर आ गए। इस दौरान उन्होंने गेट नंबर 8 पर अपने साथ अंडे और टमाटर लेकर पहुंचे थे।

पुलिस ने लिया हिरासत में
रवनीत बिट्टू ने कहा कि ये वही बचे हुए अंडे और टमाटर लाए हैं, जिन्हें एक दिन पहले AAP पार्टी वर्करों ने मेरे काफिले पर फेंका था। इसके बाद ही पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई।

कल बिट्टू के काफिले पर हुआ था हमला
आपको बता दें कि कल ही रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला हुआ था। उनके काफिले पर टमाटर और अंडे मार गए थे। यह हमला उस दौरान हुआ जब बिट्टू अमृतसर से पठानकोट की तरफ जा रहे थे। इस हमले को लेकर बिट्टू ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की थी और आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *