ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर-पठानकोट बाइपास के पास विश्व हिंदू परिषद और गौ रक्षा दल की टीम ने 2 पिकअप गाड़ियों में गोवंश की तस्करी करने वालों को पकड़ लिया। जैसे ही टीमों ने पिकअप को पकड़ा तो ड्राइवरों ने भागने की कोशिश की। पर गौ रक्षक टीम के सदस्यों ने उसे काबू कर लिया।
रात ढाई बजे पिकअप गाड़ियों को पकड़ा
घटना के बारे में गौरक्षक टीम के प्रतिनिधि इंदरजीत बिश्नू प्रसाद ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि 2 पिकअप गाड़ियों में गोवंश की तस्करी की जा रही थी। करीब रात ढाई बजे जब पहली गाड़ी को रोककर जांच की गई तो दूसरी पिकअप तेजी से वहां से निकली। जिसका पीछा किया गया तो वहां एक खंभे जा टकराई। जिसके बाद उसे पकड़ा गया।
ठूस-ठूस कर भरा था गोवंश
उन्होंने बताया कि गाड़ियों में गोवंश को कथित तौर पर बेहद क्रूर तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। एक पिकअप से तीन बैल बरामद किए गए हैं, जबकि दूसरी गाड़ी की विस्तृत जांच की जा रही है। मौके पर पशुओं से संबंधित कोई बिल या सरकारी दस्तावेज पेश नहीं किया गया। गोवंश को पठानकोट और जम्मू के इलाकों में अवैध कटाई तथा मांस की सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने आरोप ड्राइवर को लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस और थाना इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पिकअप गाड़ियों को कब्जे में लेकर एक ड्राइवर को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। बरामद गोवंश और पकड़े गए चालक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही दोनों वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।









