Zomato से खाना मंगाना हुआ महंगा! अब देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

अगर आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए Zomato का इस्तेमाल करते हैं और भुगतान के लिए Cash on Delivery का विकल्प चुनते हैं, तो अब आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। कंपनी ने कुछ यूजर्स के लिए Cash on Delivery पर अलग से 'Pay on Delivery Fee' जोड़ना शुरू किया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अगर आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए Zomato का इस्तेमाल करते हैं और भुगतान के लिए Cash on Delivery का विकल्प चुनते हैं, तो अब आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। कंपनी ने कुछ यूजर्स के लिए Cash on Delivery पर अलग से ‘Pay on Delivery Fee’ जोड़ना शुरू किया है।

यह चार्ज ऐप की बिल समरी में अलग से दिखाई दे रहा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कुछ यूजर्स के बिल में यह शुल्क 5 रुपये से लेकर 7 से 20 रुपये तक अलग-अलग दिखाई दे रहा है।

ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को नहीं देना होगा शुल्क
अगर ग्राहक UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल माध्यमों से पहले ही ऑनलाइन भुगतान कर देता है, तो उस पर यह अतिरिक्त चार्ज लागू नहीं होगा। यानी यह शुल्क मुख्य रूप से उन ग्राहकों के लिए है, जो ऑर्डर करते समय Cash on Delivery यानी डिलीवरी के वक्त नकद भुगतान का विकल्प चुनते हैं।

प्लेटफॉर्म और डिलीवरी चार्ज से अलग है नया शुल्क
Zomato का यह ‘Pay on Delivery Fee’ अन्य शुल्कों से अलग है। ग्राहक को ऑर्डर के दौरान प्लेटफॉर्म फीस, रेस्टोरेंट पैकेजिंग चार्ज, डिलीवरी चार्ज और GST जैसे शुल्क पहले से ही देखने को मिलते हैं। ऐसे में Cash on Delivery चुनने वाले ग्राहकों के लिए बिल में एक और अतिरिक्त शुल्क जुड़ सकता है। हालांकि, फिलहाल Swiggy की ओर से इस तरह का कोई समान चार्ज लागू किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।

रोजाना लाखों ऑर्डर, कंपनी की कमाई बढ़ने का अनुमान
Zomato पर रोजाना करीब 23 से 25 लाख ऑर्डर किए जाने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में अगर हर ऑर्डर पर 5 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लगाया जाए और सभी ग्राहक इस शुल्क के दायरे में आएं, तो कंपनी की अतिरिक्त दैनिक कमाई करीब 1.15 करोड़ से 1.25 करोड़ रुपये तक हो सकती है। हालांकि, सभी ग्राहक Cash on Delivery का विकल्प नहीं चुनते हैं। इसलिए वास्तविक अतिरिक्त कमाई इससे कम हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *