जालंधर में भी बैंक हड़ताल का दिखा असर, अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आज पूरे देश में बैंक यूनियनों की तरफ से हड़ताल की जा रही है। जालंधर में भी इस हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है, जहां बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बैनर लेकर सड़कों पर आ गए और सरकार खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। इस दौरान बैंक पहुंचने वाले कई लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा, क्योंकि उनका काम नहीं हो पाया।

बैंक कर्मियों की कई मांगे हैं जो पूरी नहीं हुई हैं
PNB स्टाफ यूनियन के डिप्टी जनरल सैकेटरी विनोद शर्मा ने कहा कि ऑल इंडिया में हड़ताल रखी गई है। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और बैंक मैनेजमैंट के सामने लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना, परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव से संबंधित मांगों पर कार्रवाई करना सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

मांगे न मानी गई तो लगातार 3 दिन होगी हड़ताल
उन्होंने आगे कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन कर्मचारियों से जुड़ी कई मांगों पर अपेक्षित स्तर पर कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकार ने 2024 में 5 दिन तक कामकाज करने पर सहमति जताई थी, लेकिन अब केंद्र सरकार अपने बयान से पलट रही है। ऐसे में अगर सरकार ने मांगे ना मानी तो 28-29-30 को दिन की हड़ताल आ रही है और 26 अक्टूबर से कर्मचारी हड़ताल कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *