अमृतसर बंद की कॉल वापिस! भंडारी पुल पर लगा भारी जाम

लुधियाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर आज वाल्मीकि समाज की तरफ से अमृतसर में प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान भंडारी पुल पर चक्का जाम कर दिया गया है, इस दौरान वाल्मीकि शक्ति अमर रहे के नारे लगाए जा रहे हैं। चक्का जाम कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर आज वाल्मीकि समाज की तरफ से अमृतसर में प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान भंडारी पुल पर चक्का जाम कर दिया गया है, इस दौरान वाल्मीकि शक्ति अमर रहे के नारे लगाए जा रहे हैं। चक्का जाम कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

अमृतसर बंद की कॉल वापिस ली
वहीं इससे पहले वाल्मीकि समाज के विभिन्न संगठनों ने एक इमरजैंसी मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में अमृतसर बंद की कॉल को वापिस लेने का फैसला किया गया। क्योंकि बंद के कारण कई व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ता। उन्हीं को ध्यान में रखकर बंद की कॉल वापिस ले ली गई।

जालंधर-लुधियाना और होशियारपुर करवा चुके हैं बंद
आपको बता दें कि बाबा अंबेडकर के अपमान को लेकर पंजाब के दो बड़े शहर जालंधर और लुधियाना को बंद करवाया जा चुका है। 9 सितंबर को विभिन्न संगठनों ने लुधियाना बंद करवाया था, करीब 7 घंटे तक पूरा शहर बंद किया गया था। इस दौरान बाजारों में कोई हलचल नहीं देखने को मिली थी।

वहीं बीते दिन 10 सितंबर को जालंधर बंद करवाया गया था। इस दौरान शहर के कई बड़े बाजारों में दुकानों को बंद करवाया गया था। होशियारपुर में भी बंद का असर देखने को मिला था। होशियारपुर में भी सिर्फ इमरजैंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी संस्थान बंद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *