पाकिस्तान ने एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रोका, भारत जाने के लिए नहीं दी परमिशन

पाकिस्तान में भारत आ रहे 104 सिख श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट पर करीब 12 घंटे तक रोका गया। इस घटना को लेकर सिख व्यक्ति ने एक वीडियो जारी की और उसने इस घटना के बारे में बताया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान में भारत आ रहे 104 सिख श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट पर करीब 12 घंटे तक रोका गया। इस घटना को लेकर सिख व्यक्ति ने एक वीडियो जारी की और उसने इस घटना के बारे में बताया है। उसने कहा कि हमने वाघा बार्डर से भारत जाना था, पर हमें इजाजत नहीं मिली। इसके बाद हमने प्लेन से जाने करने का फैसला किया। हम टिकटें बुक करवाकर जब फैसलाबाद एयरपोर्ट पहुंचे तो हमें जाने नहीं दिया।

हमारे ऊपर जुल्म करना चाहते हैं, शर्म आती है
सिख युवक ने बताया कि इमीग्रेशन वालों का क्या हक बनता है कि वे सिविलियन से NOC मांगे। NOC तब मांगी जाती है जब किसी ने कुछ आपराधिक काम किया हो। हमारे पास तो वीजा है और हमें पूरी तरह से समझाया नहीं गया। जिन्होंने अपनी सियासत चमकानी है वे कहीं और जाकर चमकाएं। हमारे ऊपर जुल्म करना चाहते हैं। शर्म आत है आप पर।

श्रद्धालुओं ने पाक सरकार के रवैये पर रोष जताया। श्रद्धालुओं का आरोप है कि उन्हें रात करीब 10 बजे से सुबह 7 बजे तक एयरपोर्ट पर परेशानी झेलनी पड़ी। उनका कहना है कि टिकटें रद्द होने से उन्हें करोड़ों रुपए का वित्तीय नुकसान हुआ है।

श्रद्धालुओं ने SGPC से की अपील
वहीं जत्थे की अगुवाई कर रहे भूपिंदर सिंह ने कहा कि हमने भारत में सिख नेताओं, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप गड़गज, SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी, दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका से अपील की है कि वह पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाएं और श्रद्धालुओं को भारत आने की अनुमति दिलाई जाए।

ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करने आ रहे हैं श्रद्धालु
श्रद्धालु श्री हेमकुंड साहिब, दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारों, गोल्डन टेंपल और पंजाब के अन्य ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन के लिए भारत आ रहे थे। इस दौरान श्रद्धालु एयरपोर्ट पर ही एकत्र होकर पाठ और गुरु साहिब का जाप करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *