ख़बरिस्तान नेटवर्क : कांगो के शहर बुकावु में वीरवार सुबह-सुबह 2 स्कूलों में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण 26 स्टूडेंट्स की मौत हो गई है। मृतकों में 19 लड़कियां और 7 लड़के शामिल हैं। जबकि 29 स्टूडेंट्स का अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
घर में आग लगने के बाद 2 स्कूलों तक फैली
जानकारी के मुताबिक आग पहले एक घर में लगी। जिसके बाद आग फुराहा सेकेंडरी स्कूल और उजामा प्राइमरी स्कूल तक फैल गई। आग लगने के कारण कई स्टूडेंट्स फुराहा सेकेंडरी स्कूल के अंदर ही फंस गए, कुछ स्टूडेंट्स ने खिड़कियों से छलांग लगानी शुरू कर दी।
तो वहीं कुछ स्टूडेंट्स दरवाजे की ओर भागे। सभी के एक साथ बाहर निकलने की कोशिश में कई स्टूडेंट्स गिर गए और उनके ऊपर से लोग गुजर गए। जिस कारण हादसे में कई स्टूडेंट्स की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं कुछ भगदड़ मचने के कारण बुरी तरह से घायल हो गए।
आग किस कारण लगी, जांच जारी
हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस और रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुट गई हैं। हादसे के बाद इलाके को सील कर दिया गया है। जिस इलाके से आग शुरू हुई, वह घनी आबादी वाला है।









